Breaking News

• दरभंगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग सुनिश्चित करने हेतु बैठक… 

 

• दरभंगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग सुनिश्चित करने हेतु बैठक…

 

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी,दरभंगा  कौशल कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नोडल पदाधिकारी,विधानसभा स्तरीय नोडल पदाधिकारी, तकनीकी नोडल पदाधिकारी एवं वेब कास्टिंग एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग सुनिश्चित करना।

 

इस अवसर पर वेब कास्टिंग कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री बालेश्वर प्रसाद तथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री आशुतोष नंदन सिंह को तकनीकी नोडल पदाधिकारी के के रूप में कार्य करेंगे।

साथ ही, विधानसभा स्तर पर भी संबंधित नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा चयनित एजेंसी के प्रतिनिधियों को उनके साथ सम्बद्ध किया गया है।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विधानसभा स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारी संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएँ जैसे विद्युत आपूर्ति, सॉकेट आदि की उपलब्धता 28 अक्टूबर 2025 तक सुनिश्चित करें।

साथ ही, टेस्ट रन हेतु निर्धारित तिथि पर वेब कास्टिंग की परीक्षण प्रक्रिया (Test Run) सफलतापूर्वक संपन्न की जाए।

 

मतदान के दिन वेब कास्टिंग के अनुश्रवण हेतु समाहरणालय परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष तथा वेयरहाउस के सामने बने पंडाल में वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

नोडल पदाधिकारी को उक्त नियंत्रण कक्ष में आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वेब कास्टिंग के प्रभावी अनुश्रवण हेतु चयनित एजेंसी द्वारा नियंत्रण कक्ष में 10 टेलीविजन सेट स्थापित किए जाएंगे, ताकि सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की सतत निगरानी की जा सके।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें,ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निर्बाध एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *