Breaking News

दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने हराही पोखर छठ घाट पर पहुंचकर हर गतिविधि की देख रेख की

दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने हराही पोखर छठ घाट पर पहुंचकर हर गतिविधि की देख रेख की

 

• जिले वासियों को आस्था का महापर्व छठ व्रत पर हार्दिक शुभकामनाएं दिए।

जिले के सभी छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

दरभंगा

 

आस्था का महापर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा हराही पोखर छठ घाट पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिला के सभी छठ घाटों पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के पॉकेट में मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य डाल दें। गहरे पानी में नहीं जाएं, एक दूसरे को सहयोग और समन्वय करें।

*जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता दें।*

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती करने,भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों से अपील की कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि छठ पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *