Breaking News

• छठ पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान…

 

 

• छठ पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान…

 

दरभंगा  -बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता को सशक्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के कार्यालय द्वारा विशेष पहल करते हुए गीत जारी किया गया।

 

• गौरतलब है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में छठ महापर्व के पावन अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत दरभंगा जिला के सभी प्रमुख छठ घाटों पर प्रसारित किया गया।

 

इस अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस में लोकतंत्र के महापर्व — मतदान दिवस — के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट, फ्लेक्स बैनर तथा शुभंकर लगाए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि सभी सुपात्र मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में 06 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *