Breaking News

 • ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया चल रहे कार्य का ऑब्ज़र्वर ने किए निरीक्षण… 

 

• ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया चल रहे कार्य का ऑब्ज़र्वर ने किए निरीक्षण…

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में 82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का बाजार समिति शिवधारा में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया का अवलोकन निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री मोहन राज के.पी. द्वारा किया गया। 84-हायाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का आई.टी.आई, रामनगर में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया का अवलोकन प्रेक्षक श्री केशव हिंगोनिया द्वारा अवलोकन किया गया।

दोनों प्रेक्षक महोदय द्वारा स्थल पर उपस्थित तकनीकी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और समुचित दिशा-निर्देश दिए।

प्रेक्षक महोदय ने मशीनों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी मशीनों की जांच एवं सीलिंग पूरी पारदर्शिता के साथ तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *