Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्यों का किए निरीक्षण

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्यों का किए निरीक्षण

 

दरभंगा   बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी,  कौशल कुमार द्वारा आज बाजार समिति परिसर, शिवधारा स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) कमीशनिंग स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कमीशनिंग प्रक्रिया की पार्दर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं एवं मशीनों की सुरक्षा तथा निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी गतिविधियाँ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएँ और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी,तकनीकी अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *