• मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की सहभागिता…

दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP कार्यक्रम) चलाया जा रहा है।
• जिला प्रशासन दरभंगा ,बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 में 80% से अधिक मतदान के लिए कृत संकल्पित है।
• जिसके लिए विभिन्न विभागों के द्वारा विविध माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
• उल्लेखनीय है कि जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तिथि 06 नवंबर 2025 और मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है…
*मतदान दिवस अब मात्र सात दिन शेष गया है*।
आज से जिले के जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित हो तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाए।
कार्यक्रम के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपने उपभोक्ताओं को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम की जाँच, नए मतदाता पंजीकरण तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, दरभंगा ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से अपील की है कि वे मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें और “सशक्त लोकतंत्र – सबकी भागीदारी” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal