Breaking News

• खराब मौसम में भी जीविका दीदियों का उत्साह बरकरार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ… 

• खराब मौसम में भी जीविका दीदियों का उत्साह बरकरार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ…

 

• कर्पूरी भवन बेनीपुर में जीविका दीदियों का संवाद कार्यक्रम,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी  कौशल कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया गया।

इस अभियान में दरभंगा जिला की जीविका दीदियाँ अग्रिम मोर्चे पर रह कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

इसी कड़ी में आज खराब मौसम के बावजूद जिले में जीविका दीदियों का उत्साह देखते बना। दीदियाँ हाथों में बैनर,पोस्टर और नारों के साथ सड़कों पर उतरी तथा लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।

 

*मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेनीपुर स्थित कर्पूरी भवन में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

 

*कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने की।*

 

इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड की हजारों जीविका दीदियाँ उत्साह और जोश के साथ शामिल हुईं, जिन्होंने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प ली।

 

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जीविका दीदियों की तारीफ़ करते हुए कहा आज इस खराब मौसम में हजारों की संख्या में उपस्थित जीविका दीदियाँ लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी हैं*। जो अपने समर्पण और सहभागिता से समाज को मतदान के महत्व का संदेश दे रही हैं।

जीविका दीदियाँ जिस तरह से मतदाता जागरूकता अभियान में अग्रिम भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ जागरूक होती हैं,तो पूरा परिवार और समाज जागरूक होता है और यही सशक्त लोकतंत्र की असली पहचान है।”

 

उन्होंने कहा कि अब मात्र छह दिन बाद, 06 नवंबर 2025 को मतदान दिवस है। ऐसे में सभी जीविका दीदियाँ अभी से मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराते रहे।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण समय मतदान दिवस का है, जो आज से 7 दिन बाद है। इसलिए उस दिन सभी दीदियों को विशेष रूप से सतर्क और सक्रिय रहना होगा, जिससे सभी प्रयास सार्थक सिद्ध हों और प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि जिस क्षेत्रों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है,वहाँ ग्राम संगठनों के द्वारा तैयार किये गये लाइन लिस्टिंग के आधार पर घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता बढ़ाई जाए। साथ ही छठ पर्व पर अपने घर लौटे प्रवासी मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जाए ताकि अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने कहा कि 06 नवंबर को मतदान करने और करवाने, दोनों के लिए जीविका दीदियाँ पूरी तरह तैयार हैं।

 

उनका उत्साह और संकल्प दरभंगा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

 

उन्होंने कहा कि दरभंगा की जीविका दीदियाँ आज लोकतंत्र की प्रखर आवाज़ बन चुकी हैं। जिन महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव की नई कहानी लिखी है

 

वही अब मतदाता जागरूकता अभियान की सबसे सशक्त आधारशिला बनी हैं। जीविका दीदियाँ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दे रही हैं और उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

*कार्यक्रम के दौरान कई जीविका दीदियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।*

 

बेनीपुर प्रखंड की अस्मिता झा ने बताया कि वे गाँव-गाँव जाकर लोगों को यह संदेश दे रही हैं कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके माध्यम से हम अपने देश और समाज की दिशा तय करते हैं।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रकार उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाये,जिसमें सभी ने निष्पक्ष, और निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिये।

कार्यक्रम में बीपीएम राजन कुमार,उत्तम कुमार, रश्मि कुमारी, सत्या झा सहित हजारों जीविका दीदियों उपस्थिति रही।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *