Breaking News

प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

 

प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

दरभंगा  80-बेनीपुर के सामान्य प्रेक्षक  मल्लिकार्जुन ए एवं 80-बेनपुर के निर्वाची पदाधिकारी  मनीष कुमार झा की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 में मतदान तिथि 06 नवम्बर 2025 को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना तथा मतदाताओं को ‘मतदान मेरा अधिकार है, मेरा गर्व है’ के संदेश से प्रेरित करना।

कार्यक्रम के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शत-प्रतिशत मतदान में अपना योगदान दें।

निर्वाची पदाधिकारी  मनीष कुमार झा ने बताया कि जिले में विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैलियाँ, मानव श्रृंखला, स्लोगन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *