Breaking News

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराइन पंचायत के कई बूथ क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 

 

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराइन पंचायत के कई बूथ क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जीविका दीदियों से फोन से किया सीधा संवाद,दी शत-प्रतिशत मतदान की प्रेरणा

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जैसे-जैसे मतदान दिवस नजदीक आ रहा है,दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान नई ऊर्जा और सहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी  कौशल कुमार के आदेश के आलोक में में यह अभियान जनसहयोग,उत्साह और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

 

इस अभियान में जीविका दरभंगा की दीदियाँ अग्रिम पंक्ति में रहकर लोकतंत्र के इस महापर्व को जनभागीदारी का उत्सव बना रही हैं।

 

• कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराइन पंचायत में बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

• कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने की जबकि जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने फोन के माध्यम से जीविका दीदियों और ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया।

 

संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों के जोश और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि,“जीविका दीदियाँ अब केवल आर्थिक सशक्तिकरण की प्रतीक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सशक्त प्रतिनिधि बन चुकी हैं। वे समाज में जागरूकता और परिवर्तन की प्रेरणा स्रोत हैं।”

 

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

 

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जीविका दीदियों की उत्साही उपस्थिति रही। *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस 06 नवम्बर 2025 को है और मतदान सुबह 07 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा*।

 

उन्होंने सभी जीविका दीदियों से आह्वान किया कि —हर दीदी स्वयं मतदान करें और अपने आस-पास के प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें ताकि दरभंगा जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल किया जा सके।”

 

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा

“लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई मतदाता रूठे नहीं, कोई वोटर छूटे नहीं। पहले मतदान, फिर जलपान* — इस संकल्प को सच्चे अर्थों में साकार करें। हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत मतदान से करे,क्योंकि एक मत ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।”

 

इस अवसर पर डॉ.ऋचा गार्गी, जिला परियोजना प्रबंधक, ने कहा कि मतदान के दिन जीविका दीदियाँ पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाएँगी। उन्होंने कहा कि,“जीविका दीदियों का यह उत्साह और प्रतिबद्धता दरभंगा जिले को शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में नई मिसाल स्थापित करेगा।”

 

डॉ.गार्गी ने यह भी बताया कि जीविका दीदियाँ गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और प्रथम बार वोट देने वालों को मतदान केंद्र पहुँचने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

इस अवसर पर बीपीएम अन्नू कुमारी ने कहा कि,

“एक वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। हर मतदाता को समझना चाहिए कि उसका एक वोट समाज और राष्ट्र की दिशा तय करता है।” इस लिए सभी अपने मताधिकार का प्रयोग 06 नवम्बर को जरुर करेंगे।

 

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *