Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का गठन 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का गठन

दरभंगा  :  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देशानुसार ऑडिटोरियम में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में 6 नवम्बर 2025 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक मतदान तिथि निर्धारित है। निर्वाचन कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष प्रेक्षागृह दरभंगा में 04 नवम्बर से 07 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा।

जिला के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जिसके माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में मीडिया केंद्र संचालित होगा जिसके लिए टीवी संस्थापित किया गया है।

 

नियंत्रण कक्ष में वरीय प्रभार सलीम अख्तर,अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं श्री बालेश्वर प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की गई है।।

विधानसभा-वार नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर निम्नलिखित हैं —

कुशेश्वरस्थान – 06272-222367,गौड़ाबौराम –06272-222368,बेनीपुर – 06272-240011,अलीनगर – 06272-222343,दरभंगा ग्रामीण – 06272-222346,

दरभंगा –06272-240010,हायाघाट – 06272-222384,बहादुरपुर – 06272-222385,केवटी – 06272-222386,जाले – 06272-222387

दिनांक 05 नवम्बर 2025 को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी विधानसभावार सभी सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से प्रातः 10:00 बजे से प्रत्येक घंटे मतदान कर्मियों एवं पुलिस बल की मतदान केंद्रों पर उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।

 

नियंत्रण कक्ष में तकनीकी कार्यों का भी निष्पादन किया जाएगा,जिसमें शामिल हैं:Ele Traces App, PO App एवं Sector App के माध्यम से मतदान पर्यवेक्षण

वेबकास्टिंग का शत-प्रतिशत पर्यवेक्षण मतदान दिवस पर समाधान पोर्टल एवं ई-मेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निष्पादन।

जिला नियंत्रण कक्ष यह भी सुनिश्चित करेगा कि सभी मतदान केंद्रों से एप के माध्यम से वोट कास्ट अपडेट समय पर प्राप्त हो रहे हों तथा उनका अनुश्रवण निरंतर किया जाए। मतदान के दिन प्रत्येक दो-दो घंटे पर मतदान की जानकारी ली जाएगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के स्तर से 10 सेक्शन पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नियंत्रण कक्ष में सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *