Breaking News

दरभंगा  बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने स्लम एरिया का दौरा किया।     

 

 

दरभंगा  बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने स्लम एरिया का दौरा किया।

उन्होंने डीएमसीएच के पास की दलित बस्ती में बच्चों से मिलकर हौसला आफजाई किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। मुस्कान और मासूमियत बच्चों का अधिकार है जिससे इन्हें वंचित नहीं किया जाना चाहिए। लोगों को बालश्रम, बाल अपराध, भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के मार्गदर्शन में नालसा की बाल अनुकूल विधिक सेवा योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

 

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब और असहाय बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बालश्रम,बालविवाह, किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने सभी आम नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करें एवं उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दें।

दूसरी ओर सचिव आरती कुमारी बाल सुधार गृह पहुंचकर आवासित बच्चों के साथ भी बाल दिवस मनाया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *