Breaking News

दरभंगा नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा जिले में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे… 

 

दरभंगा नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा जिले में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे…

 

दरभंगा,  सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग,दरभंगा  शशि कुमार द्वारा बताया गया कि National Action Plan for Drug Demand Reduction (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 नवंबर 2025 को दरभंगा जिले में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 18.11.2025 को दरभंगा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सभी सरकारी विद्यालयों,आंगनवाड़ी केंद्रों,जीविका के अंतर्गत ग्राम संगठनों सहित अन्य सभी संबंधित संस्थानों में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, तथा अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।

उन्होंने ने बताया कि आम नागरिक भी इस अभियान में ऑनलाइन माध्यम से नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए इच्छुक व्यक्ति- दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, अथवा तक कोड स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शपथ ले सकते ऑनलाइन शपथ लिंक https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge?type=e-pledge उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन/ऑफलाइन शपथ ग्रहण कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *