Breaking News

दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार स्वर्ण के साथ राष्ट्रीय विद्यालय कराटे टीम में चयन

दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार स्वर्ण के साथ राष्ट्रीय विद्यालय कराटे टीम में चयन

 

दरभंगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में 16 से 18 नवम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडलीय) विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता 2025-26 में दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

 

अंडर-14 वर्ग के 30–35 किलोग्राम भार वर्ग में असफंद अहमर, अंडर-17 के 58–62 किग्रा वर्ग में मोहम्मद. समून, 66–70 किग्रा वर्ग में प्रेयांश, तथा अंडर-19 के 50–54 किग्रा वर्ग में युवराज आदर्श ने स्वर्ण पदक जीतकर दरभंगा का नाम रोशन किया। इन चारों खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए बिहार टीम में किया गया है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा को दिया। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *