Breaking News

जीविका नए आयामों की ओर—महुआ रॉय ने कर्मियों को दिया प्रेरणात्मक संदेश

जीविका नए आयामों की ओर—महुआ रॉय ने कर्मियों को दिया प्रेरणात्मक संदेश

“अधिक लगन से करें कार्य, हर दिन पाएं नई उपलब्धि” — महुआ रॉय चौधरी

महुआ रॉय के प्रेरक संबोधन से जीविका कर्मियों में उमंग और ऊर्जा का संचार

कार्यक्रम समन्वयक (शासन एवं ज्ञान प्रबंधन – GKM), जीविका, महुआ रॉय चौधरी ने मंगलवार को जीविका दरभंगा के डीपीसीयू कार्यालय में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में सभी विषयगत प्रबंधकों की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

 

बैठक के दौरान महुआ रॉय ने विभिन्न विषयों के प्रमुख संकेतकों की गहन समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दरभंगा जीविका द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर उत्कृष्ट कार्य संपादित किया है। उनकी मेहनत और टीमभावना की बदौलत जिले में अद्भुत कार्यक्रमों का क्रियान्वयन संभव हो सका है।

महुआ रॉय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका अब निरंतर नए आयामों की ओर अग्रसर है, इसलिए सभी जीविका कर्मियों को और अधिक लगन, तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि प्रतिदिन नए लक्ष्यों और उपलब्धियों को हासिल किया जा सके।

महुआ रॉय के प्रेरणादायी शब्दों से सभी उपस्थित कर्मी उत्साहित और ऊर्जावान दिखे। उन्होंने महुआ रॉय को अपनी प्रेरणा मानते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए महुआ रॉय ने आवश्यक रणनीतिक दिशा-निर्देश भी दिए और सभी विषयगत प्रबंधकों को लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

बैठक में उपस्थित राज्य परियोजना प्रबंधक (मूल्यांकन एवं अनुश्रवण) पंकज कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विषयगत प्रबंधक अपने-अपने विषयों में प्राप्त की गई उपलब्धियों को एनआरएलएम पोर्टल पर समयानुसार अपडेट करें, ताकि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सही प्रगति प्रदर्शित हो सके।

 

अंत में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *