Breaking News

डा. दिलीप कुमार झा की पुण्यस्मृति में सीएम साइंस कॉलेज में शोकसभा आयोजित

डा. दिलीप कुमार झा की पुण्यस्मृति में सीएम साइंस कॉलेज में शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार झा के निधन पर मंगलवार को महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय के दिवंगत पूर्व विभागाध्यक्ष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें मिलनसार स्वभाव का कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों की सहनशक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि डा. दिलीप कुमार झा के निधन से मिथिला के शैक्षणिक जगत खासकर वनस्पति विज्ञान विषय को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा वे मूलतः शिक्षानुरागी थे और जीवन पर्यन्त अपने शिक्षक धर्म का निर्वहन करते रहे। सीएम साइंस काॅलेज में उनके द्वारा दिए गये शैक्षणिक योगदानों की चर्चा करते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. खालिद अनवर ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व महाविद्यालय परिवार के लिए हमेशा सराहनीय और अनुकरणीय बना रहेगा। प्रवीण कुमार झा ने उनके संबंध में बताया कि उनकी प्रथम नियुक्ति जगदम्ब कॉलेज, छपरा में हुई थी और उन्होंने वहां से स्थानांतरण उपरांत अगस्त 2012 में योगदान किया था।

शोक सभा में डा उमेश कुमार दास, डा विश्वदीपक त्रिपाठी, डा. पूजा अग्रहरि, डा. सत्येंद्र कुमार झा, डा. रोहित कुमार झा, शिवशंकर झा, आदित्य नाथ झा, चेतकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, राधेश्याम झा, पवन कुमार ठाकुर, जितेंद्र राम, दिलीप मंडल, मिश्री साह, रतन मिश्र, आकाश वर्मा, जयकांत कामती, लीला कुमारी, सिंदु कुमारी, ज्योति देवी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *