Breaking News

दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर किलकारी बिहार बाल भवन, दरभंगा में कार्यक्रम का आयोजन ( अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट )

 

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर किलकारी बिहार बाल भवन, दरभंगा में कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा   किलकारी बिहार बाल भवन, दरभंगा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार,किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार एवं डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा प्रमंडल में वर्ष 2017 से किलकारी बिहार बाल भवन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि किलकारी बच्चों की सृजनशीलता को पहचानने और उन्हें तनाव-मुक्त,स्वस्थ एवं आनंदमय वातावरण प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यहां बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुरूप निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे बचपन से ही अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और आत्मविश्वास विकसित कर अपने क्षेत्र में बेहतर कर सकें।

*जिलाधिकारी ने किलकारी द्वारा बच्चों के सृजनात्मक विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा किलकारी दरभंगा की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।*

*उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किलकारी से प्रशिक्षण प्राप्त अनेक बच्चों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले और अपना नाम रौशन किया है।*

उन्होंने कहा कि किलकारी में विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों से आने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनकी क्षमता-विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे,अभिभावक,शिक्षक एवं किलकारी टीम के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *