Breaking News

• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटियाँ परिवार की नींव, उन्हें मिले पूरा अवसर 

 

 

• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटियाँ परिवार की नींव, उन्हें मिले पूरा अवसर

 

• दरभंगा जिले में विश्व बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित…

 

दरभंगा  जिला प्रशासन द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर 17/11/2025 से 20/11/2025 तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उसी क्रम में आज  उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहछपरार  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र, रानीपुर  में “बेटी है अनमोल” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सभी विद्यालय की छात्राओ को  टोपी, टीशर्ट, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट, स्कूल बैग, स्पोर्ट्स कीट एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पांच नवजात बच्चियों को बेबी किट* वितरण किया गया।

कार्यक्रम संबोधन के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक , जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन दरभंगा ने कहा कि बेटियाँ परिवार की बुनियाद होती हैं और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आत्मनिर्भरता के हर अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को बराबरी का स्थान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चियों से अपील की कि वे बेटियों की परवरिश आत्मविश्वास, सम्मान और अवसरों के साथ करें । उन्होंने कहा कि “जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है ।”

कार्यक्रम में स्कूल की बच्चियों समेत कई विद्यालय के शिक्षिका एवं शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और विद्यालय के बच्चियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आधारित रंगोली बनाया गया।

वीरेन्द्र कुमार वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ (FLS), DHEW दरभंगा द्वारा बताया कि जिले में बेटियों की शिक्षा और ने सुरक्षा को लेकर लगातार विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना और उन्हें समान अधिकार दिलाने की दिशा में जन–जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को जारी रखने का आह्वान किया ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *