Breaking News

• विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर परिचर्चा/प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

 

• विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर परिचर्चा/प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

दरभंगा,  जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के प्रागंण में विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 का आयोजन  रूबी राज,  प्रखण्ड प्रमुख महोदया, बहादुरपुर,  कुमार विमल प्रसाद, उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा एवं  अनुपम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी  अनुपम कुमार ने बताया कि यह दिवस हमें जल संसाधनों के महत्त्व, मछुआरों की मेहनत और मत्स्य पालन के बढ़ते योगदान को याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में प्रमुख मछली उत्पादक देशों में शामिल है और हमारे मछुआरे भाई-बहन अपने कठिन परिस्थतियों में भी दिन-रात मेहनत करके करोड़ों लोगों तक पौष्टिक भोजन और प्रोटीन पहुँचाते है।

उन्होंने कहा कि आप सभी का योगदान न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है।

आज के दिन संकल्प लीजिये की आधुनिक तकनीक को अपनाकर इस क्षेत्र को और आगे बढ़ाएँगें इससे उत्पादन के साथ-साथ भू-जल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी एवं किसानों के आमदनी में भी वृद्धि होगी।

मुख्य अतिथि श्रीमती रूबी राज के द्वारा बताया गया कि विभिन्न संचालित योजनाओं से लाभ प्राप्त कर मत्स्य पालन व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते है।

विशिष्ठ अतिथि कुमार विमल प्रसाद, उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा द्वारा राज्य योजना / केंद्र योजना के बारे में विस्तापुर पूर्वक बताया गया। उन्नत विधि से मत्स्य पालन में यांत्रिक एरेटर का लाभ, बीमा, मत्स्य कृषकों/पालकों का NFDP Portal पर निबंधन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्ड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष/मंत्री, जिला मत्स्य कार्यालय के सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, सभी मत्स्य विकास पदाधिकारी सहित सैकड़ों मत्स्य कृषकों ने भाग लिया

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *