Breaking News

• पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक… 

• पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक…

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गई।

• बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में आ रही सभी समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराएं,ताकि लंबित कार्यों को शीघ्र गति दी जा सके।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए पंचायत सरकार भवन निर्माण ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी , भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *