• बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शपथ दिलाई गई..

दरभंगा महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शपथ दिलाई गयी।
दरभंगा जिला अंतर्गत आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह,माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण +2 उच्च विद्यालय कंसी दरभंगा सदर में किया गया।
बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह को समाप्त करना है।
मौके पर मौजूद जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान शिक्षा संस्थानों,पंचायतों, पुलिस थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है,जहाँ अधिकारी,कर्मचारी,छात्र और नागरिक बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक रूप से शपथ ले रहे हैं।
शपथ का मुख्य सार यह है कि वे बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई और अपराध मानेंगे,इसका विरोध करेंगे और इसकी सूचना अधिकारियों को देंगे ताकि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और अवसर का अधिकार मिल सके।
बाल विवाह,जेंडर आधारित हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की बाल विवाह से जुड़े किसी भी मामले की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को मिलने पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत तुरंत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समाज के हर वर्ग में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाई जा रही है।
जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार द्वारा बाल विवाह, जेंडर आधारित हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की बाल विवाह से जुड़े किसी भी सहायता या हिंसा होने पर हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है।
बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया साथ ही बाल विवाह की शिकायत कहां-कहां की जा सकती है उसकी जानकारी दी गई।
सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal