Breaking News

दरभंगा आई.टी प्रबंधक, आई.टी सहायक एवं कार्यपालक सहायक को उपलब्ध कराया गया स्वास्थ्य बीमा कार्ड… 

दरभंगा आई.टी प्रबंधक, आई.टी सहायक एवं कार्यपालक सहायक को उपलब्ध कराया गया स्वास्थ्य बीमा कार्ड…

 

दरभंगा :- बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा राजेश कुमार के नेतृत्व में दरभंगा जिला में स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अन्तर्गत नियोजित एवं कार्यरत सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक तथा कार्यपालक सहायक कर्मियों को समूह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक जरनल इंश्योरेंस के साथ किए गए समझौता के अनुसार राज्यभर में कार्यरत संविदा कर्मियों और कार्यपालक सहायकों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी के अन्तर्गत दरभंगा जिला में भी यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा राजेश कुमार ने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्ड सभी कर्मियों के लिए सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच साबित होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक और कार्यपालक सहायकों ने स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *