Breaking News

 50वाँ शहादत दिवस पर याद किए गए भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव जौहर, डॉ निर्मल और रतन… 

50वाँ शहादत दिवस पर याद किए गए भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव जौहर, डॉ निर्मल और रतन…

 

• बुल्डोजर राज के खिलाफ जन प्रतिरोध विकसित करने का लिया संकल्प…

दरभंगा  भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव सुब्रत दत्त” जौहर, डॉ निर्मल और कॉमरेड रतन के 50 वाँ शहादत पर भाकपा (माले) जिला कार्यालय में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाकपा (माले) कार्यालय में डॉ निर्मल के स्थापित प्रतिमा, कॉमरेड जौहर के फोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करने के बाद दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया। इस मौके उपरोक्त नेताओं के कल आज में निधन हुए भाकपा (माले) केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष राजा बहुगुणा, टाडा के तहत आजीवन कारावास में बंद लक्ष्मण साव व दरभंगा के जाले प्रखंड कमिटी सदस्य रामप्रसाद पासवान को भी श्रद्धांजलि दिया गया। प्रो कल्याण भारती की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि शहीदों के शहादत को याद करते हुए हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि शहीदों को याद करते हुए हम बुल्डोजर राज के खिलाफ जन – प्रतिरोध विकसित करने का संकल्प लेते हैं। संकल्प सभा में भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नगर सचिव कामेश्वर पासवान, एक्टू जिला सचिव उमेश प्रसाद साह, जिला अध्यक्ष रामनारायण पासवान “भोला जी, प्रो कल्याण भारती, देवेंद्र कुमार, केशरी कुमार यादव,अवधेश सिंह, अनिरुद्ध पासवान, प्रिंस राज, रानी शर्मा, उमेश राम आदि शामिल थे।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *