Breaking News

• राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना… 

• राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना…

 

दरभंगा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि शनिवार 13 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। इस रथ के जरिए पूरे क्षेत्र में लोक अदालत का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में विवाद सुलझाने के अनेक फायदे हैं। यहां केवल जीत और जीत होती है क्योंकि किसी भी पक्ष की हार नहीं होती।

लोक अदालत के फैसले सिविल न्यायालय के फैसले के समान होता है। निर्णय अंतिम और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है,इस फैसले के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती है।

मामले में यदि कोर्ट फी जमा हो तो वह वापस मिल जाता है और सबसे बड़ी बात की इसके फैसले को सभी पक्ष मानकर अपने पारिवारिक और सामाजिक शांति भी बरकरार रखते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि आशा है कि इस आयोजन में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे और हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

मौके पर विशेष न्यायाधीश पोस्को प्रोतिमा परिहार,विशेष न्यायाधीश उत्पाद रविशंकर कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम सहित कई न्यायिक अधिकारी,लीगल ऐड डिफेंस सदस्य, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *