Breaking News

• मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के प्रथम माध्यमिक परीक्षा तथा द्वितीय माध्यमिक परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होगी… 

 

• मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के प्रथम माध्यमिक परीक्षा तथा द्वितीय माध्यमिक परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होगी…

 

 

 

दरभंगा   अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा संचालित मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के प्रथम माध्यमिक (10वीं) परीक्षा,जून 2025 तथा द्वितीय माध्यमिक (10वीं) परीक्षा, दिसम्बर 2025 दिनांक 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, एवं 23 दिसम्बर 2025 को दो पालियों में यथा प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाहन से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक जिला के शहरी क्षेत्र स्थित 02 (दो) परीक्षा केन्द्र यथा-प्लस टू देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा एवं मारवाड़ी उच्च विद्यालय दरभंगा पर आयोजित होगी।

दोनों केन्द्रों पर परीक्षा स्वच्छ,शांतिपूर्ण,कदाचारमुक्त एवं सफलतापूर्वक संचालन कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिन भा० ना०सु० संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा।

अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, दरभंगा, द्वारा भा०ना०सु० संहिता 2023 की धारा-163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में 07:00 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा की सारी प्रक्रिया सम्पन्न होने तक निम्नांकित शर्तों पर प्रतिबंध लगाया गया।

उपर्युक्त निषेधाज्ञा के फलस्वरूप निम्नलिखित कार्य निषिद्ध रहेंगेः-1. भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना। किसी भी व्यक्ति को लाठी,भाला,गड़ासा, छूरा, अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि लेकर चलना।

पूर्वाह्न 06.00 बजे से अपराह्न 07.00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग।

निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों को मोबाईल,सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण नहीं ले जायेंगे।

उपर्युक्त निषेधाज्ञा निम्नांकित पर लागू नहीं होगाः-

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *