Breaking News

• उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किये सम्मानित 

 

 

• उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किये सम्मानित

दरभंगा  कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा और वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने एस आई आर और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किये ।

• आज विशेष सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  शिव गोपाल मिश्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  सपना गौतम मेश्राम पुलिस उप महानिरीक्षक, विशिष्ट अतिथि व्यय प्रेक्षक श्री प्रभात दंडोतिया एवं  वरू वौरू श्रीधर थे।

यह विशेष सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी अपने आवास पर बेहतर ढंग से किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अधिकारियों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जो अत्यंत ही सराहनीय है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भविष्य में भी करते रहेंगे । उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाची पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, एसडीपीओ निर्वाची पदाधिकारी , वरीय अधिकारी ,नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी , जिला स्तर के अधिकारीगण जिन्होंने इस कार्य को बड़े चैलेंज के रूप में स्वीकार और इसे बखूबी से निभाया मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं अपने कर्मियों एवं अधिकारियों और उसे बखूबी से निभाया जिन्हें आभार व्यक्त करता हूं ।उन्होंने कहा कि समूचे प्रक्रिया को जितने शुद्धता एवं पवित्रता से निभाया है यह काबिले तारीफ है ।

 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खास बात यह इतना बड़ा कार्य था, जिसे आप कल्पना नहीं कर सकते कि आप लोग इस कार्य को करा लिए उन्होंने कहा कि आप तैयारी अच्छा था इसीलिए कार्य समय से पूरा हो गया।

जिलाधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि रही बात इलेक्शन का तो हमारे पदाधिकारी एवं कर्मियों ने जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से इलेक्शन संपन्न करवाया यह प्रशंसा के पात्र हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं पूरी तन्मयता कर्तव्य निष्ठा से करवाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी निर्वाचन के दौरान दरभंगा में काम करने वाले पदाधिकारी की तारीफ किया। उन्होंने कहा कि यह जितने भी प्रेक्षक आए थे, उनमें से किसी ने। कोई शिकायत नहीं की। ना ही निर्वाचन के दौरान कहीं से कोई शिकायत मिली। यह सब यहां के पदाधिकारी और कर्मियों के मेहनत का नतीजा है। जिसके बदौलत शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया और कहीं से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई।

सम्मान समारोह में मंच का संचालन  मनोज कुमार अपर समाहर्ता राजस्व ने किया। उन्होंने अपने गीत संगीत से समां बांध दिया।

सम्मान पाकर सभी अधिकारी काफी खुश हुए और सभी ने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को तहे दिल से धन्यवाद दिये।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *