Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में  समाहरणालय के सभी शाखाओं के प्रधान लिपिकों,शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ कार्यालय व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।  

कार्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता हुई बैठक…

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में  समाहरणालय के सभी शाखाओं के प्रधान लिपिकों,शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ कार्यालय व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

• उन्होंने कहा कि सभी संचिकाओं (फाइलों) एवं आवश्यक दस्तावेजों का समुचित अभिलेखीकरण,डैकोरेशन रजिस्टर का नियमित अद्यतन और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सभी प्रधान लिपिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाहरणालय जनता की सेवा का प्रमुख केंद्र है,इसके लिए सभी शाखाओं में समय-बद्ध,पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागीय पत्राचार, फाइल मूवमेंट और ई-ऑफिस पर कार्य निष्पादन को और अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक शाखा के प्रधान लिपिक से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और कार्यालय के व्यवस्थाओं का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यों में व्याप्त कमियों को दूर करने एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी तथा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं समाहरणालय की सभी शाखाओं के प्रधान लिपिक उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *