Breaking News

• जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित… 

• जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में किये कई समस्याओं का समाधान…

 

• जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित…

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने (कार्यालय कक्ष में) जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और आधे से अधिक समस्याओं का त्वरित समाधान किया और शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को देकर यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

आज के जनता दरबार में आज मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग,आपूर्ति विभाग,पंचायती राज विभाग,नगर निगम, ऊर्जा विभाग , घरेलू हिंसा भूमि विवाद आदि से समन्धित आवेदन आये। एक गरीब वृद्धा महिला को जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कम्बल और साड़ी प्रदान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान है, इसलिए सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस अवसर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *