• अहिल्या गौतम महोत्सव को भव्य और यादगार हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक…
• कार्यक्रम का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा…

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 को लेकर बैठक हुई।
सर्वप्रथम सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 का आयोजन भव्य और अभूतपूर्व ढंग से हो तथा इसमें आम जनों की अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
• अहिल्या गौतम महोत्सव मिथिला की सांस्कृतिक विरासत एवं विकास,इतिहास,पारंपरिक धरोहर, महापुरुषों,पर्यटन स्थल पौराणिक महत्व,लोक कला आदि का प्रदर्शन किया जाए कि जनसाधारण को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की समग्र अनुभूति हो सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम , कवि सम्मेलन आदि आयोजित करने पर विचार किया गया।
अहिल्या गौतम महोत्सव की आयोजन की भव्यता को देखते हुए विस्तृत आयाम के मद्देनजर तीन दिनों का उत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया है,ताकि अहिल्या गौतम के इतिहास एवं मिथिला की विरासत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को समाहित किया जा सके,कार्यक्रम का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
अहिल्या गौतम महोत्सव में राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाए।
कलाकारों के चयन के लिए अपर समाहर्ता आपदा दरभंगा की अध्यक्षता में समिति गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर ,ए डी एम राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार और समिति के सम्मानित सदस्य अंचलाधिकारी जाले आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal