Breaking News

 चार दिवसीय दरभंगा जिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के द्वारा किया गया।  

लॉन टेनिस प्रतियोगिता का डीएम ने किये उद्घाटन…

चार दिवसीय दरभंगा जिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के द्वारा किया गया।

दरभंगा लॉन टेनिस के अध्यक्ष डॉ.अविनाश चंद्र मिश्रा ने उनका स्वागत किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार के साथ लॉन टेनिस खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किये।

इस अवसर पर उन्होंने दरभंगा जिला में लॉन टेनिस को बढ़ावा देने के लिए क्ले कोर्ट एवं ग्रास कोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने का आश्वासन दिया और वर्तमान कोर्ट कि स्थिति को देखते हुए रिपेयर करने का निर्देश भी दिया।

 

उन्होंने टेनिस टूर्नामेंट को साल में दो बार एवं राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी दरभंगा में खेल प्रतिभा को देखकर अभी भूत हुए और संगठन के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विजय कुमार छन्नू कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चन्दन ,सतलज,युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आशिष आनंद आदि उपस्थित थे।

आज के खेले गए मुकाबले में नारायण चौधरी ने शिवम को 6-1 से हराया, समर्थ मिश्रा ने केशव चौधरी को 6-1 से पराजित किया, मुकेश मिश्रा ने रिंकु को 7-5 से तो अनुभव ने विक्रांत को 6-2 से पराजित किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *