• जिला में उद्योग विस्तार को लेकर उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित… 

• जिला में उद्योग विस्तार को लेकर उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित…

 

दरभंगा जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत , समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार अभियान  के तहत उद्योग संवाद का आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिला एवं राज्य में उद्योगों के विस्तार को गति देना तथा स्थानीय उद्यमियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना।

• कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी  ने कहा कि सात निश्चय–3 के महत्वपूर्ण घटक के रूप में उद्योगों की स्थापना एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला में संभावित उद्योगों को धरातल पर उतारने,उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उनके कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उद्योग संवाद आयोजित किया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों से बारी-बारी से संवाद किया गया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं,विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित बैंक कर्मियों को निर्देश दिया गया कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान करते हुए माह जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही,पीएमईजीपी के सफल लाभार्थियों को उद्योग विस्तार हेतु पीएमईजीपी-2 के अंतर्गत आवेदन करवाने एवं बैंक को अग्रसारित करने के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया गया।

भूमि में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंधक द्वारा बियाडा के अंतर्गत भूमि प्राप्ति हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा द्वारा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज–2025 की प्रमुख विशेषताओं एवं लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सफल उद्यमी  अमित कुमार यादव (सत्यमेव डायग्नोस्टिक) एवं अंबे फूड प्रोसेसिंग के प्रतिनिधि द्वारा अपने-अपने उद्यमिक अनुभव साझा किए गए।

जिला पदाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य उद्यमियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग सुरुचि कुमारी,प्रबंधक बियाडा ब्रजेश कुमार,एलडीएम दरभंगा सहित उद्योग एवं संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *