सराय थाना, वैशाली में भुस्कौल निवासी राम सेवक राम की संदिग्ध हत्या एवं पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच हो:-श्याम भारती
सदर सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, सीपीआई के जिला कार्यकारणी सदस्य शरद कुमार सिंह, दलित नेता रामाशीष राकेश, अमरजीत राम आदि ने भुस्कौल पहुंचकर राम सेवक राम जिनकी सराय, जिला वैशाली में होटल संचालक ने निर्मम हत्या करके रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। उस पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले का जानकारी लिया। वही उन्हें न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। वही मौके पर सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि 24 दिसंबर को रामसेवक राम जो देशी मशाला फैमिली रेस्टोरेंट में खाना बनाने का कार्य करते थे। उक्त रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा राम सेवक राम पर एक आंख की कॉर्निया (किरनी) देने का दबाव बनाया गया था तथा बदले में उनकी बेटी की शादी हेतु 10 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया गया था। यह मांग अवैध, अमानवीय एवं संगीन अपराध की श्रेणी में आती है। राम सेवक राम रात लगभग 1 बजे से अपने कमरे से लापता थे। इसके पश्चात सुबह लगभग 7 बजे उनकी लाश सराय थाना, वैशाली क्षेत्र अंतर्गत, देशी मशाला फैमिली रेस्टोरेंट के बगल में स्थित रेलवे ट्रैक पर पाई गई। अत्यंत गंभीर तथ्य यह है कि होटल स्टाफ एवं मृतक के परिवार को घटना की सूचना सुबह लगभग 9 बजे दी गई और भी अधिक गंभीर तथ्य यह है कि जब तक पीड़ित परिवार वैशाली पहुंचा, उससे पहले ही पोस्टमार्टम कर शव को एंबुलेंस में रख दिया गया था। परिजनों की अनुपस्थिति में इस प्रकार पोस्टमार्टम किया जाना कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है और यह आशंका उत्पन्न करता है कि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या तथ्य छिपाने का प्रयास किया गया हो सकता है।
इसके अतिरिक्त, मृतक का मोबाइल फोन घटनास्थल से बरामद नहीं हुआ, जबकि वह हमेशा मोबाइल अपने पास रखते थे। मोबाइल का गायब होना स्पष्ट रूप से साक्ष्य नष्ट करने एवं पूर्व नियोजित साजिश की ओर संकेत करता है।
परिवार के आने से पहले पोस्टमार्टम कर देना तथा पूर्व में कॉर्निया देने का दबाव स्पष्ट रूप से यह दर्शाती हैं कि यह मामला सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या एवं साजिश का है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो प्रीत परिवार को न्याय मिले एवं दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो अन्यथा हम लोग आंदोलन हेतु विवश होंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal