• जिलाधिकारी ने जनता दरबार में कई समस्याएँ का किया त्वरित समाधान
• जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित…

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं बढ़े धैर्य के साथ सुना ।
आज जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया,जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व विभाग से संबंधित परिवादी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त भूमि विवाद से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
• जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जमीन से संबंधित समस्याओं या अधिकरण के समाधान के लिए दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर समझौता कराकर समाधान करायें उन्होंने अधिकारियों को इस पर अधिक समय देने का निर्देश दिया ।
• उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि आम जनता को शीघ्र समाधान मिल सके।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के.परीक्षित,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, संबंधित अनुमंडल के डीसीएलआर अंचलाधिकारी, नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal