Breaking News

• जिलाधिकारी ने गंगवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का कड़ाके ठंड के बावजूद भी किये निरीक्षण… 

 

• जिलाधिकारी ने गंगवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का कड़ाके ठंड के बावजूद भी किये निरीक्षण…

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा  गंगवाड़ा स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर,दरभंगा का निरीक्षण किया गया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया ।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं,भवन की स्थिति एवं मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया।

• निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन,दरभंगा एवं डीपीएम,डैम (स्वास्थ्य) को निर्देश दिया कि नए भवन में स्वास्थ्य से संबंधित सभी मौलिक एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं,ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर,सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है,जिसकी जिम्मेदारी सिविल सर्जन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि ओपीडी और ऑपरेशन की सुविधा इस नए स्थल पर शुरू कर दी गई है। दो दिनों के अंदर सभी प्रकार के सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी ।

 

• जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी, पैथोलॉजी कक्ष, दवा काउंटर सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। नए स्थल पर 100 बेड का फैब्रिकेटेड सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के संचालन से आसपास के क्षेत्रों के आमजनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। स्थानीय नागरिक स्वास्थ्य सुविधा के उपलब्ध होने से काफी खुश हुए। सिविल सर्जन ने बताया कि पुराने स्थल (कबीर मठ) पर भी ओपीडी की सेवा बहाल रहेगी ।

• स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को एनएनसी, प्रसव सेवा, महिला बंध्याकरण,टीकाकरण,नवजात शिशु देखभाल, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथॉलाजी आदि स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी,जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में बेहतर सुधार होगा।

निरीक्षण के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य  प्रभात राजू, डीसीएम  रवि कुमार, डैम  वसंत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, दरभंगा के परिसर में जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को पौधा लगाना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रहें और प्राप्त मात्रा में जीवन रक्षक ऑक्सीजन गैस मिल सके।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *