Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

• डीएम ने दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों का किए समीक्षा

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

• बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सदर एवं बहादुरपुर को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो सकें।

साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व)  मनोज कुमार, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *