Breaking News

प्रो निलांबर चौधरी की 92 वीं जयंती पर सी.एम. साइंस कॉलेज में समारोह आज

प्रो निलांबर चौधरी की 92 वीं जयंती पर सी.एम. साइंस कॉलेज में समारोह आज

 

वरिष्ठ शिक्षाविद सह पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो निलांबर चौधरी की 92 वीं जयंती शनिवार को सी.एम. साइंस कॉलेज में मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में ‘प्रो निलांबर चौधरी: व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुस्ताक अहमद मुख्य वक्ता होंगे। जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलानुशासक डॉ श्रीपति त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ अरुण कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया है। जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन पीजी रसायन विज्ञान विभाग स्थित प्रो नीलांबर चौधरी सभागार में अपराह्न 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *