Breaking News

• मिथिला सामाजिक मंच, हैदराबाद के शासी निकाय का चुनाव सम्पन्न  • रंजन झा को फिर मिली महासचिव की कमान, धीरेन्द्र झा धीरू बने अध्यक्ष

मिथिला सामाजिक मंच, हैदराबाद के शासी निकाय का चुनाव सम्पन्न

रंजन झा को फिर मिली महासचिव की कमान, धीरेन्द्र झा धीरू बने अध्यक्ष

हैदराबाद में रहने वाले प्रवासी मैथिलों द्वारा मिथिला, मैथिली एवं मैथिल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गठित संस्था मिथिला सामाजिक मंच, ग्रेटर हैदराबाद के नये शासी निकाय के गठन एवं बीते दिनों आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की समीक्षा के लिए रविवार को मंच के आमसभा की बैठक आयोजित की गई।

धीरेंद्र कुमार झा ‘धीरु’ द्वारा प्रस्तुत गोसाउनि गीत ‘जय जय भैरवि’ से आरम्भ हुई इस आम सभा की अध्यक्षता मंच के सरंक्षक अजित ठाकुर ने किया। उनके साथ सभा में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष शंभुनाथ झा, वर्तमान अध्यक्ष राम विनोद झा एवं महासचिव रंजन झा आदि ने मंच को सुशोभित किया।

सभा में महासचिव रंजन झा के आह्वान पर सबसे पहले डॉ. अहिल्या मिश्र सहित विगत वर्ष दिवंगत हुए हैदराबाद मैथिल समाज के धरोहर व्यक्तित्व, अमरेन्द्र कुमार झा, तारा कांत झा, डॉ सोमनाथ, प्रवीन्द्र झा आदि की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आमसभा में सरंक्षक एवं सलाहकार मंडल ने काफी विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र कुमार झा ‘धीरु’ के नाम के प्रस्ताव के साथ मंच को गतिमान बनाए रखने के लिए निवर्तमान राम विनोद झा को संयोजक के रूप में सेवा की आवश्यकता पर बल दिया। जिसे सभा ने करतल ध्वनि से सर्वसम्मति प्रदान की।

नवगठित शासी निकाय की सलाहकार समिति में तृप्ति नारायण झा, कृष्ण कुमार झा, सुमन कांत झा, राज किशोर मिश्रा, आनंद कुमार झा एवं शम्भूनाथ झा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष के लिए केशव मोहन झा एवं महासचिव पद के लिए एकबार फिर से रंजन झा के नाम के प्रस्ताव को सभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। राहुल कुमार झा, मुरारी चौधरी, धर्मेंद्र कुमार झा, आदित्य झा, आदित्य कुमार झा, जीवेश झा, हृदय नारायण झा, सतीश कुमार झा, पंकज कुमार झा एवं अनिल कुमार झा के साथ साधना झा, संध्या दास, दुर्गा झा, सरस्वती झा, बेबी देबी, गुड़िया देवी, भवानी पाठक, कल्याणी झा, अमिता मिश्र, शबनम झा, चांदनी झा आदि को नवगठित कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए मंच की ओर से उन्हें उद्देश्यपूर्ण सफलता की शुभकामनाएं दी गई। श्याम सुंदर झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ आमसभा के स्थगन की घोषणा की गई।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *