मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने कुंवर सिंह महाविद्यालय में चलाया सदस्यता अभियान

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी के नेतृत्व में आज कुंवर सिंह महाविद्यालय, लहेरियासराय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता अभियान का उद्देश्य छात्रों को संगठित कर उनकी शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं को मजबूती से उठाना रहा। कार्यक्रम के दौरान मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों ने छात्रों को संगठन की विचारधारा, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित कक्षाओं का अभाव, शिक्षकों की कमी, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की अव्यवस्था, समय पर परीक्षा एवं परिणाम न होना छात्रों की प्रमुख समस्याएं हैं
वही विश्वविद्यालय दरभंगा जिला कॉलेज प्रभारी पिंटू यादव, एम एल एस एम कॉलेज अध्यक्ष सुभम ठाकुर, रजनीश यादव, कमलेश सिंह ने कहा कि संगठन विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रशासन से लगातार संवाद करेगा और आवश्यकता पड़ने पर छात्र हित में आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठन से जुड़ने की अपील की।
सदस्यता अभियान के दौरान चंदन कुमार, अभिषेक शिवशंकर यादव, नितीश कुमार, मोहम्मद आज़म, दिलखुश कुमार, रहमत अली, विवेक कुमार सहनी, सुभाष कुमार, साजन पासवान, विवेक कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, अमन सिंह, दीप नारायण, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, तेंदुलकर कुमार, सुधांशु चौधरी, रोहित कुमार, आदित्य कुमार झा, चंदन कुमार, मोहम्मद समीर साह, राजा बाबू यादव, प्रियंका कुमारी, अभिषेक चौधरी एवं ज्योतिष कुमार सहित कई छात्रों ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वाले छात्रों ने संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाला संगठन है और वे इसके साथ मिलकर छात्र हित में कार्य करेंगे।
अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय के अन्य महाविद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के छात्रों की अहम भूमिका रही।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal