Breaking News

• 09 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प…

 

• 09 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प…

 

दरभंगा  श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में *Paytm Services Pvt.Ltd* *द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा ।

उक्त जॉब कैम्प में Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive के लिए, कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

नियोजक द्वारा बारहवीं, स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित गई है।

सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16,666/- से 21,000 वेतन सहित अन्य इनसेन्टिव, ई.एस.आई, पी.एफ, बीमा प्रतिमाह दिया जाएगा।

• नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा शहर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

जिले के सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।

जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क अधिकारी दरभंगा ने बताया कि वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें। *जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *