Breaking News

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित…     

 

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित…

 

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल,  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, मोo असगर अली एवं तीनों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक हुई ।

बैठक की शुरुआत में आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

आयुक्त महोदय ने शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों के आधारभूत संरचना, चाहरदीवारी का निर्माण, पेय जल, बेंच डेस्क की उपलब्धता, शौचालय आदि की व्यवस्था, नियमित रूप से साफ सफाई, आवागमन का सुरक्षित होकर बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

 

*उन्होंने निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा संचालित सभी योजना से आच्छादित हो, इसकी सुनिश्चितता करें।  सेवांत लाभ का ससमय भुगतान, शिक्षकों एवं कर्मियों, रसोइया, रात्रि प्रहरी आदि के वेतन का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान, सेवा निवृत्त होने की तिथि को सभी देय भुगतान सुनिश्चित करने, साइकिल एवं पोशाक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, भूमिहीन विद्यालयों की पहचान, तथा मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारु संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई*।

आयुक्त महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित रूप से अनुश्रवण सुनिश्चित करें, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।

आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के छात्र तक पहुँचना चाहिए तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

बैठक मुख्य रूप से विद्यार्थियों पर केन्द्रित रहा ताकि उन्हें सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिये।

उक्त बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के साथ-साथ अन्य वरीय अधिकारियों एवं तीनों जिला के जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *