Breaking News

• गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक… 

 

• गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक…

 

दरभंगा  गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर से आज जिला पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को निर्देश दिया कि अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ निष्पादन सुनिश्चित करें,ताकि समारोह गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि झण्डोत्तोलन से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि ध्वज सही तरीके से बंधा हो ।

झंडोत्तोलन का समय :-

09:05 बजे प्रातः नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय,10:00 बजे प्रातः आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा,10:15 बजे प्रातः पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय मिथिला क्षेत्र दरभंगा, 10:25 बजे प्रातः समाहरणालय, दरभंगा परिसर,10:35 बजे प्रातः वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा,10:45 बजे प्रातः उप विकास आयुक्त कार्यालय, दरभंगा,10:55 बजे प्रातःअनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय,सदर,दरभंगा,11:05 बजे प्रातः जिला परिषद, दरभंगा 11:30 प्रातः पुलिस लाईन,दरभंगा ध्वजारोहन किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष बीएमपी-13, जिला सशस्त्र पुलिस बल पुरूष व महिला, एनसीसी बॉयज व गर्ल्स, भारत स्कॉउट एंड गाइड, होमगार्ड के जवान, फायर ब्रिगेड एवं बैंड पार्टी परेड में भाग लेंगे।

ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगान के लिए प्लस टू रामानंदन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति की जायेगी ।,विद्यालय के प्राचार्य छात्रों का चयन कर प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करेंगे।

नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में मंच की सुसज्जा, आगंतुकों की बैठने की समुचित व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की स्थापना, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, परेड का पूर्वाभ्यास, शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर स्थापित गोलंबरों की सफाई,रंग-रोगन आदि कार्य समय रहते पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संक्षिप्त,आकर्षक एवं प्रभावी झांकियां निकालने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, जिला कृषि कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, जीविका परियोजना, आईसीडीएस, कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित कार्यालयों को थीम का चयन कर तैयारी प्रारंभ करने को कहा गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल पर मंच की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही एंबुलेंस, चिकित्सक दल, पारा मेडिकल स्टाफ एवं अग्निशामक दस्ता पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की समुचित तैयारी कराएं। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों का चयन किया जाए तथा महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाए। साथ ही महादलित टोलों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता अपर समाहर्ता अपडा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य शाखा प्रभारी अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *