Breaking News

• आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध हेतु बैठक… 

 

• आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध हेतु बैठक…

 

दरभंगा -आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एम्पानलमेंट कमिटी (डीईसी) की बैठक हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को नव सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) करने की प्रक्रिया की समीक्षा एवं स्वीकृति प्रदान करना।

बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले के 19 नए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की स्वीकृति दी गई। जिनमें प्रथमा हॉस्पिटल, वेदांत हॉस्पिटल, शिवांश मैटरनिटी सेन्टर, ईआरए लाइफ केयर, श्री राम जानकी आरोग्य निकेतन, डॉ.विवेकानंद पॉल क्लिनिक, गोदावरी जीवछ मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,एलिट हॉस्पिटल, पन्ना यूरो स्टोन एंड ईएनटी हॉस्पिटल, विजन आई हॉस्पिटल, बाबा कुशेश्वरनाथ स्वास्थ्य सेवा सदन,आदिती नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल, लक्ष्मी मेडिकेयर,ग्लोबल हेल्थ केयर एंड डायबिटीज रिसर्च सेंटर, मैं हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, यू.एन हॉस्पिटल, सिंह सर्जिकल एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर, डीसीएच इंडिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,फ़रीदिया हॉस्पिटल शामिल है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में पूर्व से 38 हॉस्पिटल को इसमें सम्मिलित किया गया है।

इससे जिले के आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी तथा आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन दरभंगा डॉ.अरुण कुमार एवं आयुष्मान भारत योजना के आईटी प्रबंधक श्री प्रभाकर रंजन को निर्देश दिया कि प्रतिदिन 2,000 से 2,500 आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। साथ ही उन्होंने जनवरी माह के अंत तक 50, हजार आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक में यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनने के उपरांत लाभुकों को 5 लाख रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है,जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है।

• जिलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में पिछले 6 महीनों के दौरान 6 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिससे जिले के लाखों रोगियों को योजना का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है ।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं अस्पतालों के एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए,ताकि जिले का कोई भी सुपात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, आईटी प्रबंधक आयुष्मान प्रभाकर रंजन, डॉ रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *