• 09 से 11 जनवरी तक आयोजित होगा 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव…
• त्रिदिवसीय आयोजन हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्ण…
• स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त गायकों की होगी प्रस्तुति
दरभंगा – बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी, 2026 तक दरभंगा जिले के जाले प्रखण्ड अन्तर्गत नगर पंचायत कमतौल अहियारी के अहल्या स्थान में किया जा रहा है।
इस महोत्सव के माध्यम से लाखों वर्ष पूर्व घटित अहल्योद्धार प्रसंग को जीवित रखने में अहल्या न्यास समिति प्रयासरत है।
इस महोत्सव में सम्मानित अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण आदि की उपस्थिति में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त गायकों की प्रस्तुति होगी।
इस महोत्सव में अहल्या स्थान से गौतम कुण्ड की भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक सारस्वत समारोह तथा मनोहारी कार्यक्रम की झलक पृष्ठांकित है।
09 जनवरी को मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार अरूण शंकर प्रसाद द्वारा 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव में मुख्य अतिथि रूप में भाग लेंगे।
10 जनवरी को माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार श्री मतदान सहनी तथा 11 जनवरी को माननीय नगर विधायक श्री संजय सरावगी 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव में मुख्य अतिथि रूप में भाग लेंगे।
14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव में सांसद, दरभंगा डॉ. गोपालजी ठाकुर, स्थानीय सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी, सांसद, राज्यसभा संजय कुमार झा, सांसद, राज्य सभा धर्मशीला गुप्ता, 78-कुशेश्वरस्थान के विधायक अतिरेक कुमार, 79-गौड़ाबौराम के विधायक सुजित कुमार, 80-बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी, 81-अलीनगर के विधायका मैथिली ठाकुर, 82-दरभंगा ग्रामीण के विधायक राजेश कुमार मंडल, 84-हायाघाट के विधायक रामचन्द्र प्रसाद, 86-केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, 87-जाले के विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, विधान पार्षद सुनील चौधरी, विधान पार्षद हरि सहनी, पूर्व विधायक-सह-संरक्षक, अहल्यास्थान धार्मिक न्यास समिति हरिभूषण ठाकुर बचौल, नगर परिषद, जाले के अध्यक्ष, नगर पंचायत कमतौल/अहियारी के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सिंहवाड़ा/भरवाड़ा के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रूप में भाग लेंगे।
14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव के अवसर पर 09 जनवरी 2026 को प्रातः 09ः00 बजे अहल्या पूजा, प्रातः 10ः00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगी। वहीं दिन के 03ः00 बजे से 04ः00 बजे तक बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगा।
संध्या 04ः00 बजे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन तथा 04ः00 बजे से अपराह्न 04ः55 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन होगा।
इसके साथ ही संध्या 05ः00 से 05ः15 बजे तक बिपिन मिश्रा का शंखनाद तथा संध्या 05ः15 बजे से रात्रि के 09ः00 बजे तक कुंज बिहारी मिश्र, अमर आनन्द एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
इसी प्रकार में 10 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं अपराह्न 03ः00 बजे से 04ः00 बजे तक बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगा।
तत्पश्चात् संध्या 04ः00 बजे माननीय अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन तथा 04ः00 बजे से अपराह्न 04ः55 बजे तक माननीय अतिथियों का उद्बोधन होगा।
जबकि अपराह्न 05ः00 बजे से अपराह्न 05ः30 बजे तक काशी के पंडितों द्वारा अहल्या आरती किया जाएगा। वहीं संध्या 05ः30 बजे से रात्रि के 09ः00 बजे तक जॉली मुखर्जी, माधव राय एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
10 जनवरी, 2026 को अपराह्न 03ः00 बजे से 04ः00 बजे तक बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगा।
तत्पश्चात् संध्या 04ः00 बजे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन तथा 04ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन होगा। जबकि अपराह्न 05ः00 बजे से रात्रि के 09ः00 बजे तक कुमार सत्यम, रामबाबु झा एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal