• आयुक्त,दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग योजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक…

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में प्रमण्डल स्तरीय कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,बीज वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता एवं आवश्यकता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करें।
• आयुक्त ने दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों यथा दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी के जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंस से संबंधित मामलों को जिला स्तर पर लंबित नहीं रखें तथा नियमानुकूल सभी लाइसेंस का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत किसानों को वास्तविक लाभ मिले,इसकी जिम्मेदारी जिला कृषि पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा अवगत कराया गया कि बागवानी योजनाओं के अंतर्गत केला एवं अमरूद के पौधों का रोपण की गई है। इस पर आयुक्त महोदय ने आम के पौधारोपण को भी बढ़ावा देने का निर्देश दिया,ताकि क्षेत्र में फलोत्पादन को और सुदृढ़ किया जा सके।
• आयुक्त ने मखाना क्षेत्र विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मखाना की बाजार में काफी मांग है तथा यह क्षेत्र किसानों की आय वृद्धि का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
• उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य,उप निदेशक कृषि दरभंगा प्रमण्डल दरभंगा जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा के साथ साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal