Breaking News

• प्रमंडल स्तरीय राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वावधान में “खेलकूद उमंग–2026” का हुआ आयोजन… 

 

• प्रमंडल स्तरीय राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वावधान में “खेलकूद उमंग–2026” का हुआ आयोजन…

 

दरभंगा,  प्रमंडल स्तरीय राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वावधान में खेलकूद उमंग–2026 का आयोजन नेहरू स्टेडियम,पोलो मैदान, दरभंगा में आयोजन किया गया।

• कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे वातावरण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण हो गया।

• खेल महोत्सव में दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों से कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिये।

• प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

• उमंग–2026 की शुरुआत एथलेटिक्स एवं दौड़ प्रतियोगिता से हुई। इसके पश्चात क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किये।

• कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन तीनों जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किये गए।

• दरभंगा पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उनमें अनुशासन,नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

•  उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

• कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति,खेल विभाग एवं सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

•  इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दरभंगा के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल, तथा नीरज कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

🔊 Listen to this राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *