Breaking News

• कामरेड महेंद्र सिंह की 21वीं स्मृति मनाई गई… 

 

• कामरेड महेंद्र सिंह की 21वीं स्मृति मनाई गई…

भाकपा माले के सड़क से सदन तक संघर्ष के नायक कॉम महेंन्द्र सिंह के 21वी स्मृति दिवस पोलो मैदान स्थित पार्क मेँ पुष्पाजलि, माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया। एक मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौक़े पर बोलते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की आज के चौतरफा फैले सत्ता संरक्षित अपराध, भ्रष्टाचार, हत्या, जातीय उत्पीरण के खिलाफ संविधान लोकतंत्र भाईचारे की रक्षा के लिए आंदोलन की प्रेरणा शहीद महेंद्र सिंह से मिलता है.देश मेँ आजादी आंदोलन से हासिल अधिकार पर हमला तेज कर दिया गया है घाटे की खेती को मनरेगा से जोड़ने, मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड वापसी के लिए साझा आंदोलन को व्यापक जुझारू बनाने का संकल्प लेते है। किसान नेता रोहित सिंह ने कहा की मोदी सरकार किसानों द्वारा उत्पादित फ़सल की घोषित समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं कर पर रही है। सम्मान योजना बंद कर किसानों को परेशान कर रही है। सुविधा खत्म हो रहा है और मालगुजारी बढ़ रही है। किसानों को संगठित आंदोलन तेज करना होगा। भाकपा माले वहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह, हनुमाननगर प्रखंड सचिव पप्पू पासवान, एक्टू जिला सचिव उमेश साह, सुनील यादव, सहित कई साथी उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *