• फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना… 

 

 

• फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

 

दरभंगा   समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता राजस्व, दरभंगा  मनोज कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ.सिद्धार्थ के कर-कमलों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारी,कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा तथा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, प्रक्रिया एवं इससे मिलने वाले लाभों के संबंध में जागरूक करेगा।

रथ के माध्यम से किसानों को यह जानकारी दी जाएगी कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है तथा इसके उपरांत ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी कृषि आधारित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का एक समेकित एवं प्रमाणिक डाटाबेस तैयार होगा,जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा।

 

उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अपने संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधा केंद्रों के माध्यम से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराएं।

जिला कृषि प्राधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत किसानों को अपनी भूमि, फसल एवं व्यक्तिगत विवरण पंजीकृत कराना होगा। इससे कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी सहायता का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सकेगा।

उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के किसान तक सही जानकारी पहुंचाना है।

कृषि विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को आवश्यक दस्तावेजों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा सहायता केंद्रों की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी किसान को पंजीकरण में असुविधा न हो।

 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा फार्मर रजिस्ट्री कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *