Breaking News

सी. एम. साइंस कॉलेज में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

सी. एम. साइंस कॉलेज में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

सी. एम. साइंस कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में सोमवार से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन तथा एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर की सक्रिय अगुवाई में आयोजित यह अभियान 24 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, कक्षा क्षेत्र तथा विभागीय कार्य स्थलों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण के लाभ तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवक छात्र -छात्राओं को उत्साहित करते हुए संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसे अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया गया।

इस अभियान के तहत सोमवार को निर्धारित कार्य योजना को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवकों अविनाश, काम्या, ज़ोहा, अंकित, मेहविश, राखी, इकरा, स्नेहा, अविनाश झा एवं आयुष आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *