Breaking News

• आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार कार्यक्रम… 

• आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार कार्यक्रम…

 

• कार्यक्रम में 20 से अधिक आवेदनकर्ता हुए उपस्थित…

 

संबंधित विभाग के पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों को सात दिनो करें समाधान-आयुक्त…

आयुक्त,दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों के समाधान के लिए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त परिवादों की सुनवाई की गई तथा समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

जनता दरबार के दौरान आयुक्त  ने दरभंगा प्रमंडल के संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों से संबंधित प्रतिवेदन अधिकतम सात दिनों के भीतर जन शिकायत कोषांग, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें।

• आयुक्त  ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने सभी विभागों को जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

आज आयोजित जनता दरबार में कुल 20 से अधिक परिवादों की सुनवाई की गई,जिनमें से कई मामलों का विभागीय स्तर पर मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

साथ ही शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उल्लेखनीय है कि आज के जनता दरबार में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,श्रम संसाधन विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित परिवादी उपस्थित हुए।

आयुक्त  द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्य और गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार आम नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है, जिससे जन समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Check Also

दरभंगा जिला क बहेड़ी प्रखंड क जोरजा गाम में होली मिलन समारोह आयोजन केल गेल ।

🔊 Listen to this दरभंगा जिला क बहेड़ी प्रखंड क जोरजा गाम में होली मिलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *