Breaking News

• पैक्स मतदान एवं मतगणना 06 फरवरी 2026 को • मतदान केंद्रों की संख्या 153 तथा मतगणना केंद्रों की संख्या 14

 

• पैक्स मतदान एवं मतगणना 06 फरवरी 2026 को

 

• मतदान केंद्रों की संख्या 153 तथा मतगणना केंद्रों की संख्या 14

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी (स.स) सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उन्होंने पैक्स निर्वाचन को स्वच्छ ,निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न करने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर 53 पैक्स के निर्वाचन कार्य का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

• गौरतलब है कि नामांकन देने की अवधि 21 जनवरी से 22 जनवरी तक, 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 अपराह्न तक निर्धारित किया गया है।

संवीक्षा की तिथि 24 जनवरी (शनिवार) एवं 27 जनवरी (मंगलवार) 2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।

अभ्यर्थीता वापसी/ प्रतीक आवंटन की तिथि 29 जनवरी 2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है । मतदान 6 फरवरी शुक्रवार 7:00 बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक होगी एवं मतगणना 06 फरवरी को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतपत्र एवं अन्य पात्रों की छपाई,मतदान सामग्री एवं मतगणना सामग्री, मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल का निर्धारण, निर्वाचन कर्मियों की नियुक्ति, विधि व्यवस्था,मतदान कर्मी का प्रशिक्षण, वाहन की व्यवस्था मतपेटिका की तैयारी आदि को ससमय कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्वाचन कार्यक्रम को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।

• उल्लेखनीय है कि पैक्स चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 90003 है।

• मतदान केंद्रों की संख्या 153 तथा मतगणना केंद्रों की संख्या 14 बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी दरभंगा चुनाव के लिए सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में अपने सभी कार्यालय पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ चुनाव संपन्न कराएंगे।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *