Breaking News

दरभंगा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले में “आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन,आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण।  

 

दरभंगा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले में “आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन,आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण।

स्वास्थ्य विभाग दरभंगा, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,हायाघाट में आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं का आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन,आपदा पूर्व तैयारी, प्रत्युत्तर और पुनर्स्थापन,जल एवं स्वच्छता विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार ने स्वच्छता और आरोग्य पर चर्चा करते हुए कहा की आपदा का सामना करने के लिए हमारी टीम हमेशा प्रतिबद्ध है। साथ ही, इस जनस्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिया।

मुख्य प्रशिक्षक एवं रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार ने WASH ( Water, Sanitation and Hygiene) के प्रमुख बिंदुओं जैसे जल जनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता और आरोग्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने हाथ धोने के सभी 06 चरणों के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और हेलोजन टैबलेट के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में भी बताया गया।

 

सह प्रशिक्षक पायल कुमारी ने मासिक धर्म एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण तकनीकी शब्दों का प्रयोग करते हुए स्थानीय भाषा में दिया गया तथा कार्यक्रम के दौरान अलग अलग समूह बना कर प्रशिक्षुओं ने जनस्वास्थ्य एवं आपदा के विषय के बारे में अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

 

इस कार्यक्रम में अदिथी संस्था से रोहित सिंह एवं राजीव शामिल हुए।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *